Site icon Dainik Savera Times

हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुक्खू ने 8.64 करोड़ की SRT लैब सहित कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Sukhu inaugurated projects

Sukhu inaugurated projects

हमीरपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में कृषि उप-निदेशक कार्यालय परिसर में 8.64 करोड़ रुपये की लागत से बनी अत्याधुनिक एसआरटी लैब, हमीरपुर डिग्री कॉलेज में 1.50 करोड़ रुपये की सीबीटी लैब और डिग्री कालेज में 70 टैब्ज वाली लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।    

उन्होंने डिग्री कालेज में 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले छात्राओं के आवास का भी शिलान्यास और जिला पुस्तकालय में किताबी कॉर्नर का उद्घाटन भी किया। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश फसल विविधिकरण प्रोत्साहन परियोजना चरण-2 के अंतर्गत 3.05 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न उठाऊ सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण किया।

इनमें नादौन क्षेत्र की 57 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना बसोल, 39 लाख रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना जसोह, 47 लाख रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना खटरोड, सुजानपुर क्षेत्र की 43 लाख रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना घराट, हमीरपुर क्षेत्र की 46 लाख रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना डखोल तथा बड़सर क्षेत्र मेें लाख रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना थौन शामिल हैं। इन योजनाओं से लगभग 320 किसान परिवार लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से 5 करोड़ रुपये की लागत से सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में बने हॉस्टल का भी उद्घाटन किया।

कृषि मंत्री चन्द्र कुमार, विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष, राज्य परिवहन निगम अजय वर्मा, अध्यक्ष, हि.प्र. भवन एवं अन्य सर्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड नरदेव कंवर, हि.प्र. ओबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, चेयरमैन कांगड़ा कॉपरेटिव प्राइमरी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक राम चन्द्र पठानिया, चेयरमैन हिमाचल प्रदेश मार्किंटिग बोर्ड कुलदीप पठानिया, नशा निवारण बोर्ड के समन्वयक नरेश कुमार, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, चेयरमैन, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम कर्नल मनीष कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के अध्यक्ष सुमन भारती, कांग्रेस नेता पुष्पेन्द्र वर्मा और सुभाष ढटवालिया, मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

📍 Location: शिमला (शिमला)

Exit mobile version