Site icon Dainik Savera Times

हंस फाउंडेशन ने जांचा सरकारी स्कूल के बच्चों का स्वास्थ्य, पोषण और संतुलित आहार की दी जानकारी

नाहन: समाज सेवा में अग्रणी हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट ने जिला सिरमौर के तहत पांवटा साहिब के राजकीय उच्च विद्यालय कलाथा में स्वास्थ्य जागरूक शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान स्कूल के छात्रों के स्वास्थ्य की जांच पड़ताल की गई। इसके अलावा छात्रों को पोषण और संतुलित आहार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम में शामिल डॉ. सपना भारद्वाज के नेतृत्व में एसपीओ उदय सेमवाल, लैब टेक्नीशियन नितीश रावत, फार्मासिस्ट याशिका ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। साथ ही टीम द्वारा स्कूल के 48 बच्चों के हीमोग्लोबिन की भी जांच की गई। इस जांच में चार छात्र एनीमिक पाए गए। इन चारों छात्रों का स्वास्थ्य टीम द्वारा मौके पर उपचार किया गया। जानकारी देते हुए डॉ सपना भारद्वाज ने बताया कि “जनकल्याण, कल का भविष्य” के मूल मंत्र को अपनाते हुए हंस फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर आम जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों को आयोजन करवाया जाता है। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Exit mobile version