उद्योग मंत्री बनने के बाद पहली बाद उद्योगों की नगरी नालागढ़ पहुंचे हर्षवर्धन चौहान

नालागढ़: प्रदेश के उद्योग मंत्री बनने के बाद पहली बार उद्योगों की नगरी नालागढ़ पहुंचे हर्षवर्धन चौहान। नालागढ़ पहुंचने पर मंत्री हर्षवर्धन चौहान का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूम धाम से जगतखाना में स्वागत किया। जिसके बाद मेडिकल डिवाइस पार्क का मंत्री द्वारा निरक्षण किया गया। वहीं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि वह आज.

नालागढ़: प्रदेश के उद्योग मंत्री बनने के बाद पहली बार उद्योगों की नगरी नालागढ़ पहुंचे हर्षवर्धन चौहान। नालागढ़ पहुंचने पर मंत्री हर्षवर्धन चौहान का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूम धाम से जगतखाना में स्वागत किया। जिसके बाद मेडिकल डिवाइस पार्क का मंत्री द्वारा निरक्षण किया गया। वहीं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि वह आज नालागढ़ के मेडिकल डिवाइस पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे। इस पार्क के निर्माण के बाद यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि और भी बीबीएन क्षेत्र में उद्योग लगा ये जाएंगे जिससे नौजवानों को रोजगार प्राप्त होगा। वहीं 70 प्रतिशत हिमाचलियों को उद्योगों में तवाजू दी जायेगी। वहीं उन्होंने खनन माफिया को आड़ में लेते हुए बीबीएन में अवैध खनन करने वालों को चेतावनी दी है की किसी प्रकार की ढील नही बरती जाएगी।

वहीं माइनिंग विभाग के अधिकारियों को खनन माफियों पर साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की ढील अधिकारियों द्वारा अपने काम में दिखाई जाती है तो ढील देना अधिकारियों को भारी पड़ सकता है। प्रदेश सरकार खनन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगी। वहीं प्रदेश कांग्रेस महा सचिव हरदीप बावा ने कहा की मेडिकल डिवाइस का निरीक्षण करने नालागढ़ पहुंचे है उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान। मेडिकल डिवाइस पार्क बनने से काफी लोगों को रोजगार मिलेगा। पिछले 5 वर्षों में भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में मेडिकल डिवाइस पार्क पर निकल ध्यान नहीं दिया। लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही उद्योग मंत्री द्वारा पार्क का निरीक्षण किया गया और साथ ही उन्होंने कहा की मेडिकल डिवाइस पार्क का विकास कार्य तेज गति से चलेगा।

- विज्ञापन -

Latest News