Site icon Dainik Savera Times

Himachal Accident: मंडी में हरियाणा की गाड़ी 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 5 पर्यटक घायल

bengaluru Road Accident

bengaluru Road Accident

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के जिला मंडी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कटौला क्षेत्र में हरियाणा के पर्यटकों की गाड़ी करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल हरियाणा के एक निजी कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं।

रास्ता भटकने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, पांचों छात्र सुबह करीब 5:30 बजे यूपी नंबर (19W 4908) की गाड़ी में ऋषि पराशर की ओर जा रहे थे। गाड़ी प्रियांस चला रहा था। कटौला से आगे ये युवक रास्ता भटक गए और बथेरी-गलू मार्ग की ओर निकल गए। सुबह करीब 6:30 बजे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में घायल हुए छात्र की पहचान

घायलों को मंडी किया गया रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी को पहले सीएचसी कटौला ले जाया गया, जहां से उन्हें जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस जांच में जुटी

उधर, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी ने बताया कि हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version