Site icon Dainik Savera Times

शक्तिपीठ नैना देवी में भारतीय टीम की जीत के लिए किया गया हवन यज्ञ

बिलासपुर (गजेंद्र) : हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों पर भी आज भारतीय टीम की जीत के लिए जहां पर हवन यज्ञ किया गया है, वहीं पर माता से वर्ल्ड कप जीत की प्रार्थना भी की हैं। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आज स्थानीय पुजारी वर्ग ने जहां पर माताजी के दरबार में प्राचीन हवन कुंड में भारत की जीत के लिए हवन किया, भारत फिर से क्रिकेट का वर्ल्ड कप जीतकर विश्व विजेता बने इसको लेकर माता के दरबार में हवन यज्ञ पूजा-अर्चना की गई, जिसमें पुजारी वर्ग के सदस्यों ने भाग लिया।

इसके अलावा रविवार की छुट्टी के चलते मंदिर में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता जी के दर्शनों के लिए पहुंचे और ज्यादातर श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में भारत की जीत के लिए प्रार्थना की हैं। पंजाब से आए श्रद्धालुओं का कहना था कि भारत फिर से विश्व विजेता बने और ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा करें। यहीं दुआ उन्होंने आज माता के दरबार में की हैं।

श्रद्धालुओं का कहना था कि माता के दरबार में माता का ही आशीर्वाद जरूर मिलेगा और आज भारतीय टीम जीतकर विश्व विजेता बनकर इतिहास दर्ज करेगी।

Exit mobile version