Site icon Dainik Savera Times

कन्या विद्यालय Sujanpur में नए सत्र के शुरू होने से पहले आयोजित किया गया हवन यज्ञ

सुजालपुर (गौरव जैन) : राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सुजानपुर में स्कूल प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। सर्वसम्मति से अजय शर्मा को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। स्कूल मुख्य अध्यापक प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तमाम कार्रवाई संपन्न हुई। इस दौरान नए सत्र के शुरू होने से पहले स्कूल प्रांगण में विशेष हवन पूजा पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अध्यापक सहित स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सहित स्टाफ सदस्य एवं छात्राओं के अभिभावकों ने भी भाग लिया।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तमाम रस्मों को निभाया गया। इस मौके पर स्कूल की छात्राओं ने भजन कीर्तन गाकर माहौल भक्तिमय में बना दिया। मुख्य अध्यापक ने कहा कि नए सत्र की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण हवन पूजा पाठ के साथ की है। उन्होंने नवनियुक्त स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दें और कार्यकारिणी गठित करने को कहा हैं।

Exit mobile version