Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टाइफ्स और आई फ्लू को लेकर Health Department ने जारी की एडवाइजरी

शिमला (गजेंद्र): हिमाचल प्रदेश में बरसात में जलजनित रोग का खतरा बना रहता है। प्रदेश में इस तरह के मामले भी सामने आ रहे है। प्रदेश में स्क्रब टायफस, आई फ्लू, जौंडिस के मामले आने शुरू हो गए है, जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धनीराम शांडिल ने की है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। साथ ही पीएचसी, सीएचसी और जिला स्तरीय अस्पतालों को इन बीमारियों से निपटने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए गए है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धनीराम शांडिल ने कहा कि बरसात में जलजनित रोग आए है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में आई फ्लू के 2,740 मामले सामने आए है और जिला हमीरपुर में 160 मामले आए है। वहीं स्क्रब टायफस के अभी तक 34 मामले आए है जिनमे से 2 लोगों की मौत भी हो गई है और जौंडिस के 5, टाइफाइड के 59 और डायरिया के 322 मामले आए हैं।

हालांकि प्रदेश में अभी तक डेंगू का कोई भी मामला नहीं आया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम स्तर पर भी इन बीमारियों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि लोग यह जान सकें की किस तरह से बरसात के मौसम में इन बीमारियों से घर में ही कैसे निपटा जा सके।

Exit mobile version