Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में स्वास्थ्य मंत्री Dhani Ram Shandil ने भरी हाजिरी

January 17, 2023

शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में स्वास्थ्य मंत्री Dhani Ram Shandil ने भरी हाजिरी

चिंतपूर्णीः शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में मंगलवार काे स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल्य ने मां के दरबार में हाजिरी भरी। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी रोहित कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई। माता की पावन पिंडी के दर्शन करने के पश्चात मंदिर में स्थित पावन वटवृक्ष को मोली धागा बांधा और हवन कुंड में आहुतियां डाली। मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने माता की चुनरी और फोटो देकर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल को सम्मानित किया।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा मां के दरबार में माथा टेकने का मन था।माता ने पुकार सुनी और आज मां के दरबार में हाजिरी भरी और आशीर्वाद लिया।पत्रकारों द्वारा ओल्ड पेंशन स्कीम का भाजपा द्वारा स्वागत ना करने के बारे में पूछे गए सवाल पर उसने कहा कांग्रेस के घोषणा पत्र में ओल्ड पेंशन स्कीम कर्मचारियों को देने की घोषणा की थी प्रदेश के कर्मचारियों का प्रदेश के विकास में बहुमूल्य योगदान है इसलिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पहली कैबिनेट में कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन का स्कीम का तोहफा दिया है और भाजपा के लोगों को भी इसका स्वागत करना चाहिए क्योंकि कर्मचारियों के सहयोग के बिना प्रदेश का विकास संभव नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना काल में बेहतर काम किया है प्रदेश के जिन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है सरकार वहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी करने पर जोर देगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें