Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल के CM Sukhu की बिगड़ी सेहत, इस वजह से IGMC शिमला में करवाया गया दाखिल

October 26, 2023

हिमाचल के CM Sukhu की बिगड़ी सेहत, इस वजह से IGMC शिमला में करवाया गया दाखिल

शिमला (गजेंद्र) : हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबियत बिगड़ गई है। पेट दर्द की शिकायत के चलते उन्हें आईजीएमसी में देर रात भर्ती करवाया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी हैं। जानकारी के मुताबिक सीएम सुक्खू के पेट में इंफेक्शन होने के चलते उन्हें सुबह 3 बजे अस्पताल लाया गया है। मुख्यमंत्री सुक्खू का अल्ट्रासाउंड करवाया गया है। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट नॉर्मल है और उनकी हालत भी पूरी तरह स्थिर है। डॉक्टर्स ने मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य की जांच की है और सभी रिपोर्ट नार्मल पाई गई हैं। वे अभी इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती हैं। उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। ऑब्जर्वेशन में उनके कई अन्य टेस्ट भी किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने कहा कि सुबह 3 बजे मुख्यमंत्री को आईजीएमसी लाया गया है। उनकाे पेट में इंफेक्शन है। डॉक्टरों ने दो दिन तक आराम करने की सलाह दी है। घबराने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री के स्वस्थ में सुधार हुआ हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातर दौरे कर रहे थे, जिसके बाद उनकी तबियत खराब हुई है ओर डॉक्टरों ने ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें