Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल में सताएगी गर्मी, जानें कब है प्रदेश में बारिश होने की संभावना

शिमला: हिमाचल में मौसम विभाग ने नौ अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है….  IMD के मुताबिक इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिली रह सकती है। जबकि तापमानमें बढ़ोतरी देखी जा सकती है। प्रदेश में तीन दिन पहले सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभके कमजोर रहने के कारण बारिश नहीं हुई। वहीं यहां के न्यूनतम तापमान में एक से दोडिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई।

हिमाचल प्रदेश में नौ अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग केअनुसार इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिलेगी और तापमान में वृद्धि होगी। प्रदेश में तीन दिन पहले सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने के कारण वर्षानहीं हुई। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी ही हुई। 10 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो रहा है।

हालांकि, 13 अप्रैल को इसका सबसे अधिक प्रभाव होने के कारण वर्षा होनेकी संभावना है। शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सिययकी गिरावट दर्ज की गई है।न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मैदानीराज्यों में पड़ रही गर्मी के कारण हिमाचल में पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है।प्रदेश के होटलों में आक्यूपेंसी करीब 70 प्रतिशत से अधिक बताई जा रही है।

Exit mobile version