Site icon Dainik Savera Times

लाहौल घाटी के तांदी में भारी हिमस्खलन, चार दुकानें दबी

केलंग: जिला लाहौल स्पीति में लाहौल घाटी के तांदी में भारी हिमखंड गिरने के चलते चार दुकानें दब गई हैं। गनीमत यह रही कि उस समय दुकानों के भीतर कोई नहीं था। बता दें कि लाहौल स्पीति में जहां बीते दो दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है तो वहीं, अब हिमस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।सिस्सू के समीप भी पहाड़ी से भारी हिमस्खलन हुआ।जिसके चलते अब चंद्रभागा नदी का प्रवाह रु क गया है। हालांकि सिर्दयों के चलते नदी का प्रवाह काफी कम है।ऐसे में किसी प्रकार के खतरे की बात नहीं है, लेकिन अगर प्रवाह इसी तरह से रु क रहा तो नदी के साथ लगते खेत खलियान और घरों को नुक्सान हो सकता है। इसके अलावा लाहौल घाटी के तांदी में पहाड़ी से भारी हिमखंड गिरने के चलते वहां पर चार दुकान भी दब गई हैं। प्रशासन ने भी घाटी में एडवाइजरी जारी की है। एसपी लाहौल स्पीति मयंक चौधरी का कहना है की घाटी में मौसम लगातार खराब चल रहा है और आसमान से बर्फबारी हो रही है। अब बर्फबारी के बाद घाटी में हिमखंड गिरने का भी खतरा बना हुआ है। जिससे किसी भी प्रकार का नुकसान हो सकता है। ऐसे में लोग अपने घरों में रहे और अनावश्यक रूप से कोई भी यात्र न करें।

Exit mobile version