शिमला: हिमाचल प्रदेश में आज देर शाम या रात से मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान अच्छी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। कई क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी, ओलावृष्टि और तेज अंधड़ का अलर्ट जारी किया गया है। यह बदला हुआ मौसम जहां ठंड का असर और बढ़ाएगा, वहीं बागवानों और किसानों के लिए इसे वरदान माना जा रहा है। प्रदेश में ठंड लगातार बनी हुई है। 18 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।
बरठीं, मंडी, ऊना, कांगड़ा और बिलासपुर में शीतलहर का प्रकोप रहा। शिमला सहित कई क्षेत्रों में गुरुवार सुबह धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और हल्के बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी, जबकि ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। वहीं ऊना, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है।
बागवानी विशेषज्ञों के मुताबिक यह बारिश और बर्फबारी सेब सहित अन्य फलों की फसलों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। पर्याप्त चिलिंग मिलने से आने वाले सीजन में उत्पादन बेहतर होने की उमीद है। वहीं गेहूं, जौ और सब्जी उत्पादक किसानों को भी नमी मिलने से फसलों को सीधा फायदा पहुंचेगा। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 29 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश-बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने, खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्र से बचने की सलाह दी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...