Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress चुनाव घोषणा पत्र में पार्टी का हिडन एजेंडा आया सामने : राजीव बिंदल

April 24, 2024

Congress चुनाव घोषणा पत्र में पार्टी का हिडन एजेंडा आया सामने : राजीव बिंदल

नाहन (अमित शर्मा) : हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में पार्टी का हिडन एजेंट निकलकर सामने आया हैं। नाहन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस पर जमकर हमलावर हुए। राजीव बिंदल ने कहा कि 60 सालों से कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती आई वोट पाने के लिए धर्म संप्रदाय और और जातियों के नाम का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस का ग्राफ देश में तेज गति से गिरा है। इस बार कांग्रेस ने माओवाद और जातिवाद का चोला ओढ़ कर तुष्टिकरण को आगे किया है।

राजीव बिंदल ने कहा की घोषणा पत्र में सभी संस्थाओं की संपत्तियों की जांच करना ,मंदिरों की संपत्ति को सार्वजनिक करना, अलग-अलग जाति धर्म और संप्रदाय के लोगों की प्रॉपर्टी को दूसरों में बांटने की बात कह देना यह एक बहुत बड़े वर्ग संघर्ष को न्योता दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र अल्पसंख्यक मुस्लिमों को 15% आरक्षण की बात कहता है और 27 परसेंट ओबीसी आरक्षण में से 6% आरक्षण मुस्लिम ओबीसी आरक्षण की बात अलग से कहता है जो सीधी तौर पर भारत को ऐसी स्थिति में लाकर खड़ा कर देना जहां USA साक टूटा, रशिया टूटा और 100 साल तक वहां ऐसी स्थिति रही और एक-एक ब्रेड के लिए रशिया तरसता रहा। इसलिए यह चिंताजनक बात है।

राजीव बिंदल ने हिमाचल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आए दिन आपराधिक वारदातें बढ़ रही है और महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने पालमपुर की घटना का भी जिक्र किया साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व अन्य नेता इस घटना को सामान्य बताते हैं जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता है। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कानून व्यवस्था संभालने की बजाय विधायकों के पीछे पड़ी हुई है और उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। विधायकों के घर के रास्ते बंद की जा रहे हैं उनके पीछे सीआईडी पड़ी हुई है साथ ही विपक्षी नेताओं के टेलीफोन भी टैप किए जा रहे है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें