Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

High Court के आदेश के बाद कुल्लू में बंद होंगे टूरिज्म के 5 होटल, बढ़ी कर्मचारियों की चिंता

November 21, 2024

High Court के आदेश के बाद कुल्लू में बंद होंगे टूरिज्म के 5 होटल, बढ़ी कर्मचारियों की चिंता

High Court Closed Tourism Hotels : हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट के द्वारा घाटे में चल रहे टूरिज्म के 18 होटलों को अब बंद करने के आदेश जारी किए गए है। ऐसे में कुल्लू मनाली के भी 5 होटलों के नाम इस लिस्ट में शामिल है। इसमें मनाली का होटल कुंजम, होटल हिडिंबा कॉटेज , होटल लॉग हट्स मनाली, होटल नग्गर कैसल और होटल सरवरी भी इस लिस्ट में शामिल है।

उच्च न्यायालय द्वारा 60 प्रतिशत से कम ऑक्युपेंसी वाले पर्यटन निगम के इन होटलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए है। कोर्ट के ऑर्डर्स में इन होटलों को 25 नवंबर तक का समय दिया गया है। ऐसे में इन होटलों को बंद करने के निर्णय ने जहां कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है. वहीं कहीं न कहीं जनता भी इस पर सरकार से सवाल करती हुई नजर आ रही है।

पर्यटन निगम के होटल में तैनात कर्मचारी भगीरथ ने बताया कि खबरों के माध्यम से सभी लोगों को होटलों के बंद होने से कहीं न कहीं चिंता होने लगी है। लेकिन अभी तक विभाग द्वारा उन्हें कोई भी निर्देश जारी नहीं किए गए है। ऐसे में अभी भी होटलों में बुकिंग आ रही है। चाहे मनाली की बात हो या नग्गर के कैसेल की यहां पर्यटन अभी भी हर दिन आ रहे है।

कुल्लू के रहने वाले बालकृष्ण शर्मा का कहना है कि इस मामले में सरकार को हाइ कोर्ट के समक्ष अपने दस्तावेज रखने ताकि यह होटल बंद न हो। कुल्लू में 12 महीने टूरिस्ट रहता है. ऐसे में मनाली का कुंजम होटल और नग्गर कैसल का नाम भी घाटे में चल रहे होटलों की लिस्ट में होना हैरानी की बात है।

यहां पर्यटकों को काफी सुविधाएं मिलती है। ऐसे में इन होटलों का बन्द होना न सिर्फ पर्यटन के लिए मुश्किल होगा बल्कि पर्यटन विभाग को भी इससे बड़ा नुकसान होगा। नरोतम ठाकुर का कहना है कि कुल्लू जैसे ट्विस्ट प्लेस में इन होटलों को बंद करना सरकार की अनदेखी है। ऐसे में यह होटलों को बंद होना पर्यटन के लिए भी बढ़ा नुकसान है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें