Site icon Dainik Savera Times

Himachal Accident: कांगड़ा में खाई में गिरी कार, भाई-बहन की मौत

kangra Accident

kangra Accident

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक भीषण हादसा हुआ। दरअसल, शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चड़ी के पास घेरा स्थित हनुमान मंदिर के निकट रात को एक कार सड़क से खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

ये भी पढ़ें :-

रात में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार हादसा रात को हुआ, लेकिन सुबह लोगों के काम पर निकलने पर इसका पता चला। घायल रात भर दर्द से कराहते रहे, क्योंकि अंधेरे में मदद नहीं पहुंच सकी। कार के परखचे उड़ गए, जिससे हादसा बेहद भयावह हो गया।

मृतक भाई-बहन थे

मृतकों में भितलू निवासी 40 वर्षीय कर्ण बहादुर पुत्र वीर बहादुर और 20 वर्षीय करीना देवी पुत्री सुरेश कुमार निवासी भितलू शामिल हैं। बता दें करीना की शादी तय हो चुकी थी। उन्होंने 12वीं के बाद आईटीआई से व्यावसायिक प्रशिक्षण लिया था। हादसे की सूचना मिलने पर मैक्लोडगंज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ में मरने वालों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस जांच जारी

हादसे को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस टीम को रवाना किया गया है। घायलों का रेस्क्यू हो गया है और जांच जारी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी देखें :-

Exit mobile version