Site icon Dainik Savera Times

18 मार्च से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा सत्र, 20 अप्रैल को सीएम सुक्खू पेश करेंगे बजट

हिमाचल डेस्कः हिमाचल विधानसभा का सत्र एक बार फिर से 18 मार्च से शुरू होगा। वहीं, 20 मार्च मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बजट पेश करेंगे। इसकी जानकारी संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी।

संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि 18 मार्च से प्रदेश विधानसभा बजट सत्र फिर से शुरू होगा। इस सत्र में मुख्यमंत्री 20 मार्च को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि 23 से 25 मार्च तक बजट पर चर्चा और कट मोशन प्रस्ताव होगा। 28 मार्च को सदन में बजट पारित किया जाएगा।

संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि 18 और 19 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

Exit mobile version