Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल विद्या समीक्षा केंद्र शुरू करने वाला देश का चौथा राज्य बना

November 24, 2023

हिमाचल विद्या समीक्षा केंद्र शुरू करने वाला देश का चौथा राज्य बना

हिमाचल प्रदेश विद्या समीक्षा केंद्र शुरू करने वाला देश का चौथा राज्य बन गया है। अभी तक तीन राज्यों गोवा, गुजरात और उत्तराखंड में यह केंद्र खोले गए हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकारी आवास ओकओवर में विद्या समीक्षा केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी और डाटा संचालित प्रणाली में अब प्रदेश के स्कूल सक्षम होंगे। विद्यार्थियों को इससे मार्गदर्शन मिलेगा, शिक्षकों को सहायता और प्रशासकों के लिए मूल्यवान डाटा उपलब्ध होगा। मोबाइल फोन एप्लीकेशन से स्कूलों के डाटा पर नजर रहेगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी इसमें प्रयोग किया जाएगा। शिक्षा में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विद्या समीक्षा केंद्र को तकनीकी सहयोगी कॉन्वेजीनियस के साथ मिलकर बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें