Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल: विंगर गाड़ी द्वारा स्कूटी को टक्कर मारने पर दो युवको की मौत, पुलिस ने मंडी में चालक को किया गिरफ्तार

May 1, 2024

हिमाचल: विंगर गाड़ी द्वारा स्कूटी को टक्कर मारने पर दो युवको की मौत, पुलिस ने मंडी में चालक को किया गिरफ्तार

गग्गल: पुलिस थाना गग्गल के अंतर्गत बीती देर रात 11बजे के लगभग गगल में हिमाचल टिम्बर के पास सड़क में HP 40E 8564 को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार दी व टक्कर के बाद मोका से फरार हो गया। टक्कर में उपरोक्त स्कूटी सवार 2 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए व सड़क किनारे पड़े थे। जिन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से टाण्डा ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने उन दोनों को मृत घोषित कर दिया । मृतकों की पहचान 29 वर्षीय सौरभ कुमार पुत्र मांगो राम निवासी गग्गल और 19 वर्षीय शुभम पुत्र रुमेल सिंह निवासी कुठमां के रूप में हुई है ।

पंचायत प्रधान रवि कुमार ब सौरभ का बड़ा भाई रोहित जो जालंधर में क्रिकेट अकैडमी में कोचिंग देता है ने बताया की रात के 10:45 बजे तक यह दोनों दुकान के अंदर काम कर रहे थे और जैसे दुकान बंद करके सौरभ शुभम को उसके घर कुठमां छोड़ने गया कि रास्ते में पठानकोट से विंगर आ रही थी और टक्कर मारकर भाग गई थी। प्रधान ने बताया की शुभम अत्यंत गरीब है और इन्हीं की दुकान पर वेल्डिंग का काम करता था। दुर्घटना की जानकारी देते हुए गगल पुलिस थाना के प्रभारी नारायण सिंह ने बताया की रात को स्कूटी पर जा रहे दो लड़के जिन्हें पठानकोट से आ रही विंगर गाड़ी ने टक्कर मारी और मौके से चालक बिंगर गाड़ी को लेकर फरार हो गया था।

जिसे मंडी जिले में जाकर पकड़ लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी ने बताया कि पुलिस की टीम उसी वक्त गाड़ी का पीछा करते करते मंडी में जाकर पकड़ा और चालक को पकड़ कर पुलिस साथ ले आई । इस सन्दर्भ में गग्गल पुलिस द्वारा बिंगर गाड़ी ब चालक शेर सिंह निवासी पठानकोट के खिलाफ धारा 279,304 A IPC व 187 Mv act के अंतर्गत दर्ज कर मामले की छानवीन की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें