हिमाचल प्रदेश डेस्क: मंडी जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई हैं। आपको बता दें कि एक निजी बस के पलटने से यात्रियों में दहशत फैल गई। यह हादसा धर्मपुर जा रही बस के साथ बनेरड़ी से आगे मलोन के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बस में लगभग 20 यात्री सवार थे, जो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना के समय यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, यह एक चमत्कार ही था कि हादसे में कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
यात्रियों से भरी बस पलटी… मची चीख-पुकार
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने घबराए हुए यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला और उनकी मदद की। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को भी सूचित किया, जिससे समय पर राहत कार्य शुरू हो सका। मंडी पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि बस के पलटने की वजह सड़क पर पाई गई फिसलन या ड्राइवर की अचानक चूक हो सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में सड़क दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है, इसलिए यात्रियों को हमेशा सीट बेल्ट पहनने और बस चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी इस घटना को एक चेतावनी के रूप में ले रहे हैं कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों की सुरक्षा और यात्री सुरक्षा के उपायों को और मजबूत किया जाए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...