हिमाचल डेस्कः प्रदेश की सुक्खू सरकार की कैबिनेट बैठक में युवाओं और बागवानों के लिए कई बड़े एलान किए गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रोजगार, कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अहम फैसले लिए गए।
ये भी पढ़ें :-
1550 पदों को मंजूरी
राज्य सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरियों का रास्ता खोला है। विभिन्न विभागों में कुल 1550 खाली पदों को भरने की मंजूरी दी गई है। इनमें पुलिस कॉन्स्टेबल के 1000 पद शामिल हैं, जबकि अग्निशमन सेवाओं के लिए 500 असिस्टेंट फायर गार्ड के पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने की प्रक्रिया वन विभाग के माध्यम से पूरी की जाएगी।
आज कैबिनेट बैठक में युवाओं, किसानों तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े अनेक जनकल्याणकारी निर्णय लिए गए।
ये निर्णय देवभूमि हिमाचल के समग्र विकास, किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। pic.twitter.com/ct6Li6ab6I
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) April 17, 2026
मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञों की नियुक्ति
प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिए कैबिनेट ने अहम फैसला लिया है। अब सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को कॉन्ट्रैक्ट बेस पर दोबारा नियुक्त किया जाएगा। सामान्य प्रोफेसरों को 2 लाख 30 हजार रुपये प्रति माह, जबकि रेडियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों को 3 लाख रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
किसानों और बागवानों को MSP का तोहफा
बजट घोषणाओं को लागू करते हुए कैबिनेट ने विभिन्न फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को मंजूरी दी है। किसानों को अब अदरक पर 30 रुपये प्रति किलो का MSP मिलेगा, जिससे अदरक उत्पादकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...