Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में हुई हिमाचल कैबिनेट, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

April 17, 2026

Himachal Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में हुई हिमाचल कैबिनेट, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

हिमाचल डेस्कः प्रदेश में मौजूदा वित्त वर्ष का बजट पारित होने के बाद प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक शुक्रवार सुबह 11 बजे सचिवालय के शिखर सम्मेलन सभागार में शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुक्खू कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-

बैठक में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूलों और कॉलेजों के मर्जर पर अहम फैसला लिया जा सकता है। शिक्षा विभाग ने 50 से कम विद्यार्थियों वाले 11 कॉलेजों और 5 से कम विद्यार्थियों वाले 108 स्कूलों को मर्ज करने का प्रस्ताव भेजा है।

इसके अलावा, बजट भाषण में की गई कई घोषणाओं को भी मंजूरी मिलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुनाव को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।

शिमला से तारादेवी तक प्रस्तावित 13.79 किलोमीटर लंबे रोपवे प्रोजेक्ट के नए प्रस्ताव को भी बैठक में पेश किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा समेत विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें