हिमाचल डेस्कः प्रदेश में चार नगर निगम समेत 51 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चुनाव प्रचार 15 मई को दोपहर 3 बजे समाप्त हो जाएगा। उसके बाद उम्मीदवार केवल डोर-टू-डोर व्यक्तिगत संपर्क कर सकेंगे। रैली, जुलूस या ढोल-नगाड़े वाला प्रचार प्रतिबंधित रहेगा।
ये भी पढे़ं :-
ड्राई-डे: 15 से 17 मई तक शराबबंदी
चुनाव आयोग के निर्देश पर 15 मई दोपहर 3 बजे से 17 मई को मतदान समाप्ति तक पूरे राज्य में ड्राई-डे लागू रहेगा। शराब दुकानें, बीयर बार और होटलों में शराब परोसना बंद रहेगा। उल्लंघन पर एक्साइज विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
मतदान विवरण
17 मई को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक 51 निकायों में ईवीएम से मतदान होगा। अधिकांश नगर परिषदों व पंचायतों में उसी दिन मतगणना शुरू हो जाएगी। सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर नगर निगमों की मतगणना 31 मई को होगी।
उम्मीदवार व मतदाता
439 पदों पर 1147 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा (218) कांगड़ा जिले में। कुल 3.80 लाख मतदाता हैं, जिनमें पुरुष-महिला लगभग बराबर।
4 नगर निगमों पर सबकी नजर
इन चुनावों में पार्टी चिन्ह पर वोटिंग होने से इन्हें 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा पूरी ताकत झोंक रही हैं।
कई निर्विरोध जीत
करसोग, ज्वालामुखी, बंजार, रिवाल्सर, नेरवा और चिड़गांव नगर पंचायतों के कई वार्डों में उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
ये भी पढे़ं :-

