हिमाचल डेस्कः गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जाखू हनुमान मंदिर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि आज हनुमान जयंती है और वे हनुमान जी से मिलने वाली प्रेरणा के संदर्भ में मत्था टेकने आए हैं।
शिमला के पावन जाखू मंदिर में श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर धर्मपत्नी के साथ पूजा-अर्चना की और पवनपुत्र हनुमान जी के श्रीचरणों में नमन कर प्रदेशवासियों के जीवन में शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
बजरंगबली की असीम कृपा से हमारा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो… pic.twitter.com/weAZyko79J
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) April 2, 2026
वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी हनुमान जयंती के अवसर पर जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कामना की कि हनुमान जी सभी की रक्षा करें, सबको शक्ति दें और प्रदेश की प्रगति के लिए बल प्रदान करें।
जय बजरंग बली जी की! 🙏🏻
आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जाखू मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रभु श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
संकट मोचन हनुमान जी से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शक्ति प्रदान करें।
आप सभी को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक… pic.twitter.com/KCC2sxPR8s
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) April 2, 2026
इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी जाखू मंदिर पहुंचे। उन्होंने प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने प्रार्थना की कि प्रभु राम और हनुमान का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, प्रदेश की समस्याएं दूर हों और हिमाचल में सुख-समृद्धि आए।
ये भी पढ़ें :-

