हिमाचल डेस्क: प्रदेश में किराये के निजी भवनों में चल रहे सरकारी कार्यालयों को खाली सरकारी भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में विधायक प्रकाश राणा के सवाल पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि जीएडी को निर्देश दिए जाएंगे कि खाली भवनों को अपने अधीन लेकर जिलों के उपायुक्तों के माध्यम से कार्यालय शिफ्ट करवाए जाएं। जोगिंदरनगर में 12 विभागों के 37 कार्यालय निजी भवनों में हैं, जिन्हें सरकारी भवन मिलते ही स्थानांतरित किया जाएगा।
ये भी देखें :-
नगर पंचायत कुनिहार में रिक्त पद भरेंगे
शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि कुनिहार नगर पंचायत में 5 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था है।
15 अप्रैल से पहले दिव्यांग कर्मचारियों को पदोन्नति
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग में दिव्यांग कर्मचारियों को 15 अप्रैल से पहले पदोन्नति मिलेगी। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर 4% आरक्षण कोटे के तहत विशेष समिति गठित की गई है।
मतियाना पुलिस चौकी पर कोई फैसला नहीं
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मतियाना में अस्थायी पुलिस चौकी को स्थायी बनाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में निर्णय लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें :-

