Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल सीएम सुक्खू का जयराम ठाकुर पर तीखा हमला, बोले- दिन में सपने देख रहे हैं…

September 1, 2026

हिमाचल सीएम सुक्खू का जयराम ठाकुर पर तीखा हमला, बोले- दिन में सपने देख रहे हैं…

​शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा सदन में डिनोटिफाइड संस्थानों के मुद्दे और दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर दिन में सपने देख रहे हैं और यह मानकर चल रहे हैं कि पांच साल बाद उनकी सरकार बनने जा रही है, जबकि जनता उन लोगों को कभी वोट नहीं देगी जिन्होंने प्रदेश की संपदा को लुटाया और आपदा के समय जनता के साथ खड़े होने के बजाय मुंह मोड़ लिया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खूं ने कहा कि विपक्ष मानकर चल रहे हैं कि 5 साल बाद हम पूरे फैसले रिव्यू करेंगे और आने वाले समय में उनकी सरकार बनने जा रही है। बीजेपी को लोग वोट क्यों डालेंगे जिन्होंने प्रदेश की संपदा को लुटाया है? जब आपदा आई, तब यह हिमाचल की जनता के साथ खड़े नहीं हुए। प्रधानमंत्री आवास योजना से एक लाख तीस हजार रुपये मिलता था, हमने अपने संसाधनों से आपदा प्रभावित परिवारों को आठ लाख रुपये दिया। तो हम जनता के साथ खड़े हुए।

​उन्होंने कहा कि जितने सरकारी कर्मचारी-अधिकारी थे, जिनकी ओल्ड पेंशन स्कीम बंद करने जा रहे थे।हमारी सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों के साथ खड़े हुए। उसके बाद जो पेंशन का एरियर है, दस हजार करोड़ का पेंशन का एरियर है और वो छोड़कर चले गए। हमारी सरकार ने जितने पेंशनर हैं, 67 साल से ऊपर वालों के लिए सभी हमने उनके जो एरियर था, उसको हमने पूरा कर दिया है। अगर कोई छोटा-मोटा बचा होगा, तो बता सकते हैं। क्लास फोर्थ का पूरा एरियर था, पूरा दे दिया है। क्लास फोर्थ का पे एरियर भी हमने देना शुरू कर दिया है।

​क्लास थ्री का जो 1-1-16 से 31-1-22 का जो पेंशन एरियर है, उसका 57% हमने आज रिलीज कर दिया है। क्लास वन, क्लास टू का भी हमने एरियर देना स्टार्ट कर दिया है, जो भारतीय जनता पार्टी सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों की पेंशन एरियर और पे एरियर नहीं दे सकती है तो भारतीय जनता पार्टी को लोग क्यों वोट डालेंगे? ना आपदा में खड़े रहें और प्रदेश की जो संपदा को लुटाया हुआ, 5000 करोड़ की जगह को 1000 करोड़ के रजिस्ट्रेशन में उन्होंने उसको एक करोड़ की रजिस्ट्रेशन लीज फीस पर उनको दे दी, तो भारतीय जनता पार्टी को वोट क्यों देंगे?

​वहीं उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सरकारी स्कूल के शिक्षा संस्थानों का अध्ययन किया। क्वालिटी एजुकेशन में 21वें स्थान पर पाया गया। क्यों उन्हें भारतीय जनता पार्टी को वोट देगी हिमाचल की जनता? हमको इसलिए देगी कि जिस भारतीय जनता पार्टी के शिक्षा संस्थानों ने मूल्यांकन किया और हम पांचवें स्थान पर आ गए। हम शिक्षा में व्यवस्था परिवर्तन कर रहे हैं, हम हेल्थ सेक्टर में व्यवस्था परिवर्तन कर रहे हैं, हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। किसान ने कभी सोचा था कि उसके पास नगद पैसे आएंगे? आज हल्दी 150 रुपये किलो खरीदी जा रही है, मक्की 50 रुपये किलो खरीदी जा रही है, गेहूं 80 रुपये किलो खरीदी जा रही है, क्यों भारतीय जनता पार्टी को वोट ये लोग देंगे?

वहीं उन्हीने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राजनीति में लोकतंत्र को जिस प्रकार से खरीदने की कोशिश की गई है, जिस प्रकार से पैसों का इस्तेमाल करके इन्होंने नौ विधायक खरीदे, उस लोकतंत्र की और जनता की भावनाओं की इन्होंने कदर नहीं की, तो क्यों भारतीय जनता पार्टी को वोट देंगे? जयराम ठाकुर जी इसीलिए दिन में सपने ले रहे हैं, यह मैं कहना चाह रहा हूं। पहले तो उनको पांच वोटों से लड़ना है अपने अंदर, कई विधायकों के इसमें टिकट कट जाएंगे, कई विधायक कांग्रेस के भीतर भी संपर्क बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लाई गई व्यवस्था में बदलाव को कोई भी नहीं बदला जा सकता और उन्होंने विपक्ष को खुली चुनौती दी कि क्या वे सरकार द्वारा नियुक्त किए गए CBSE के अंग्रेजी और भौतिकी के शिक्षकों या अस्पतालों में मरीजों की सुविधा के लिए लगाए गए उच्च श्रेणी के मेडिकल उपकरणों को हटा देंगे। उन्होंने भाजपा पर निराश, हताश और पांच अलग-अलग गुटों में बंटी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष का सदन में रवैया “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” जैसा है और उनकी राजनीतिक ताकत कमजोर होने के कारण केंद्रीय नेतृत्व उन्हें कांग्रेस सरकार के खिलाफ कुछ न कर पाने पर डांट लगाता है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने भ्रष्ट विधायकों की खरीद-फरोख्त और ED व CBI जैसी जांच एजेंसियों के जरिए सरकार गिराने की तमाम कोशिशों के विफल होने की बात कही, क्योंकि 9 विधायकों के जाने और सरकार के अल्पमत में होने पर भी जनता और देवी-देवताओं के आशीर्वाद से सरकार सुरक्षित रही। अंत में, हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2032 तक देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य तय करते हुए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को सलाह दी कि विपक्ष लोकतंत्र का हिस्सा है और उन्हें तनाव में नहीं रहना चाहिए, साथ ही भाजपा के कई गुटों के अपने संपर्क में होने का दावा भी किया।

वहीं उन्होंने कहा कि हिम चंडीगढ़ को लेकर बैठक थी। पहले चरण में हम 1000 हेक्टेयर के तीन बड़े प्रोजेक्ट बनाने जा रहे हैं और सिरमौर नदी है, उसका रिवर फ्रंट बनाने के लिए मैंने डायरेक्शन दी है। निश्चित रूप से जल्दी ही हिमल चंडीगढ़ का कार्य शुरू किया जाएगा। एक ऐसा शहर हिमाचल प्रदेश में बसाने जा रहे हैं, जिससे हमको रेवेन्यू भी आए, इस दृष्टिकोण से हमारी सरकार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने सहारा उलयोजन को लेकर कहा कि 4000 लोगों ने अभी हमारे पास सहारा योजना के बाद वेलफेयर डिपार्टमेंट में अप्लाई किया है। जिनको भी सहारा योजना नहीं लगी है, मैं उन सभी सहारा योजना वालों से कहना चाहता हूँ कि साथ के लोग उत्तर केंद्र या वेलफेयर डिपार्टमेंट में जाकर दोबारा से अपना फॉर्म भरिए, आपको पूरे सहारा योजना के पैसे मिलेंगे। प्रदेश में स्वाइन फ्लू को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसको लेकर नजर बनाए हुए है पूरी समय समय पर डायरेक्शन दी जा रही है । विपक्ष के नेता ने अगर बोला है तो हम इसको देखेंगे और इस पर जो भी कार्यवाही होती है वह करेंगे। स्वाइन फ्लू को ठीक करने की, हमारे डॉक्टर बड़े कंपीटेंट हैं, वो उसमें उसी समय से लग जाते हैं।

📍 Location: शिमला (शिमला)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें