Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Crime: कुल्लू में एक सप्ताह में तीसरा मर्डर, भंडारे के दौरान हुए हमले में युवक की मौत

January 10, 2026

Himachal Crime: कुल्लू में एक सप्ताह में तीसरा मर्डर, भंडारे के दौरान हुए हमले में युवक की मौत

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के जिला कुल्लू में एक सप्ताह के भीतर तीसरी हत्या का मामला सामने आया है। गाड़ागुशैणी में दिल्ली के युवक और 16 मील में दोस्त की हत्या के बाद अब सैंज क्षेत्र से एक और हत्या की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

सैंज क्षेत्र में चेतन गिरि बाबा की कुटिया में आयोजित भंडारे के दौरान राजेश शर्मा पुत्र बुध राम, निवासी गांव सैंज पर कुछ लोगों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना चार जनवरी की है। हमले में राजेश शर्मा के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे चक्कर और उल्टियां होने लगीं। पीड़ित ने पुलिस थाना सैंज में शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर प्रारंभिक तौर पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया। घायल का उपचार सामुदायिक अस्पताल बंजार में कराया गया।

ये भी देखें :- कश्मीर में अनियोजित बिजली कटौती व भारी बिलों पर CPI(M) ने जताई चिंता

एम्स में इलाज के दौरान मौत

पांच जनवरी को प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट में चोटों को गंभीर प्रकृति का पाए जाने पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। उपचार के दौरान 10 जनवरी को घायल की एम्स बिलासपुर में मौत हो गई। मृतक के बेटे सचिन शर्मा ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौत की पुष्टि होते ही पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए जांच तेज कर दी।

27 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी 27 वर्षीय आयुष शर्मा पुत्र अनूप शर्मा, निवासी सैंज उर्फ वशिष्ठ गिरी, पंचदशनाम जूना अखाड़ा, मायापुर हरिद्वार (उत्तराखंड) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। धार्मिक आयोजन के दौरान हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने की है।

ये भी पढ़ें :- BREAKING: राम मंदिर की सुरक्षा में सेंध, दक्षिणी परकोटे पर नमाज पढ़ रहा था कश्मीरी युवक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें