Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल डिप्टी CM Mukesh Agnihotri ने श्रीमती सोनिया गांधी जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की

August 9, 2024

हिमाचल डिप्टी CM Mukesh Agnihotri ने श्रीमती सोनिया गांधी जी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की

ऊना: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचली टोपी व शाल भेंट कर सोनिया गांधी को सम्मानित किया। मुकेश अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी व गठबंधन के बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। लगातार मजबूत हो रहे नेतृत्व, कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता के मुद्दे उठाने पर आभार भी व्यक्त किया। मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की जानकारी दी। वहीं आपदा में किस प्रकार से सरकार लोगों की मदद कर रही है ,किस प्रकार से जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं सरकार की ओर से उसकी जानकारी दी ।मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी द्वारा हिमाचल प्रदेश को दिए गए मार्गदर्शन व चुनाव में दिए गए सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद शिष्टाचार के नाते मुलाकात कर पार्टी नेतृत्व द्वारा लोकसभा चुनाव में किए गए शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी है और भविष्य में कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को उठाते हुए और बेहतर कार्य करें इसके लिए शुभकामनाएं दी गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को सोनिया गांधी व कांग्रेस के नेता तब का पूरा सहयोग मिल रहा है ।यह हम सबके लिए गौरव का विषय है ,उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार हिमाचल में प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएगी, जनता के हित में फैसला भी लेगी और जनता के सहयोग से आगे बढ़ेगी ,प्रदेश को मजबूत बनाना पहला लक्ष्य है ,हिमाचल के हर नागरिक के स्वाभिमान को हिमाचल की कांग्रेस सरकार मजबूत करेंगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें