कुल्लू: हिमाचल प्रदेश की शांत और सुरम्य पार्वती घाटी में सुबह एक भयावह हादसे की खबर सामने आयी हैं। आपको बता दें कि बरशैणी गांव में तड़के करीब पांच बजे अचानक एक तीन मंजिला मकान में लगी आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। आलम चंद के इस मकान से उठी आग की पहली चिंगारी कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर गई और पूरा भवन इसकी चपेट में आ गया।
तीन मंजिला मकान हुआ जलकर राख
घटना के समय मकान की पहली और दूसरी मंजिल पर किरायेदार मौजूद थे। धुआं और लपटें देखकर उन्होंने तुरंत बाहर निकलने की कोशिश की और स्थानीय लोगों की मदद से सभी सुरक्षित बाहर आ गए। सौभाग्य से किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई, लेकिन आठ कमरों वाला यह मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बता दें कि भारी ठंड और सीमित स्थान के बावजूद टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक मकान का लगभग पूरा ढांचा नष्ट हो चुका था। आग फैलने से नजदीकी घरों को भी खतरा पैदा हो गया था, पर समय पर की गई कार्रवाई ने स्थिति को बिगड़ने से रोक लिया।
बरशैणी पंचायत के उपप्रधान ने बताया कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन अनुमान के अनुसार लाखों रुपये की संपत्ति आग में स्वाहा हो गई। मकान मालिक आलम चंद और उनका परिवार उस समय अपने दूसरे घर में थे, जिससे वे सुरक्षित रहे।
आग लगने के कारणों की जांच कर रही पुलिस
फिलहाल पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार ठंड के मौसम में हीटर या बिजली की खराबी इसकी वजह हो सकती है, हालांकि पुख्ता कारणों का पता लगना अभी बाकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...