Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 5 HAS अधिकारियों के किए तबादले

Breaking: Administrative reshuffle in Punjab, DCs of 2 districts changed

Breaking: Administrative reshuffle in Punjab, DCs of 2 districts changed

हिमाचल प्रदेश डेस्क: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (HAS) के 5 अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने अधिसूचना जारी कर दी है।

इन अधिकारियों के किए तबादले

जारी आदेशों के अनुसार, 2017 बैच के एचएएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को सचिव, राज्य विद्युत नियामक आयोग, शिमला नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अतिरिक्त सचिव (राजस्व) सुनील वर्मा को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें :-

इसके अलावा, एचएएस अधिकारी केशव राम को कांगड़ा जिले के फतेहपुर स्थित ब्यास डैम परियोजना में भूमि अधिग्रहण अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं विपिन कुमार को सहायक उपायुक्त, किन्नौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विवेक कुमार को एसी टू डीसी कांगड़ा के पद पर किया तैनात

सरकार ने पूजा अधिकारी को सहायक बंदोबस्त अधिकारी, अर्की तथा विवेक कुमार को एसी टू डीसी, कांगड़ा के पद पर तैनात किया है। साथ ही 2025 बैच के एचएएस अधिकारी जगदीप सिंह को आगामी तैनाती के लिए कार्मिक विभाग, शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह प्रशासनिक फेरबदल रिक्त पदों को भरने और शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

ये भी पढे़ं :-

Exit mobile version