कुल्लू : हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए एचएएस अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार से जुड़ा आदेश जारी किया है। मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा जारी अधिसूचना के तहत दो वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, रोहित राठौर, जो वर्तमान में मंडी नगर निगम के आयुक्त पद पर कार्यरत हैं, को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ निदेशक, तकनीकी शिक्षा और प्रबंध निदेशक, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम, सुंदरनगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस फैसले का उद्देश्य संबंधित विभागों में कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।
इसी क्रम में पृथ्वी पाल सिंह, जो फिलहाल कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक हैं, को नगर निगम ऊना के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस बदलाव के बाद महेंद्र पाल गुर्जर को ऊना जिले में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (DRDA) के अतिरिक्त दायित्व से मुक्त कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें…
सरकार की ओर से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर इस फेरबदल को बेहतर समन्वय और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

