Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, इन दो राज्यों में बनाया जायेगा ‘Himachal Bhawan’

सामान्य प्रशासन विभाग ने इस मुद्दे को वहां की सरकारों के समक्ष उठाया है और जल्द ही समाधान की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश के लोगों को गुजरात और हरिद्वार में ठहरने के लिए हिमाचल भवन भी मिलेगा। सरकार वहां जाने वालों को ठहरने की सुविधा देने पर विचार कर रही है, जिसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने इस मुद्दे को वहां की सरकारों के समक्ष उठाया है और जल्द ही समाधान की उम्मीद है। सामान्य प्रशासन विभाग जहां राज्य सरकारों से लीज पर जमीन मांग रहा है, वहीं अगर उसे सस्ती दरों पर कोई जमीन खरीदनी पड़े तो उसे कोई दिक्कत नहीं है। चंडीगढ़ और दिल्ली में भी यही किया जा रहा है। बताया जाता है कि चंडीगढ़ में दो जगहों पर हाउसिंग बोर्ड की जमीन उपलब्ध है, जिसके लिए बातचीत चल रही है।

पहले पंचकूला में जमीन देखी गई थी, जिसे सरकार खरीदने को तैयार थी। लेकिन अब अपना इरादा बदलते हुए सरकार ने चंडीगढ़ में ही जमीन खरीदने का फैसला किया है। सरकार को यहां हिमाचल भवन बनाने की बहुत जरूरत है, क्योंकि वहां बड़ी संख्या में ऐसे लोग जाते हैं, जिन्हें ठहरने की सुविधा नहीं मिल पाती। वहां अभी जो हिमाचल भवन चल रहा है, वह पर्याप्त नहीं है।

वहीं, दिल्ली के द्वारका में एक और हिमाचल भवन बन रहा है, जहां करीब 150 कमरे निर्माणाधीन हैं। यहां चार मंजिला लिंटर बिछाया जा चुका है और हाल ही में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वहां काम का जायजा लिया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने काम में तेजी लाने के लिए सोमवार को 19 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। हालांकि सरकार के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग गुजरात और हरिद्वार में जमीन तलाश रहा है।

Exit mobile version