Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Heavy Rain: हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, पांवटा साहिब के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित

July 10, 2026

Himachal Heavy Rain: हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, पांवटा साहिब के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित

Himachal Heavy Rain: जिला सिरमौर सहित हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा तथा आंधी-तूफान को लेकर भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसको लेकर पांवटा साहिब उपमंडल में 10 जुलाई को सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। पांवटा साहिब के उपमंडल दण्डाधिकारी (एसडीएम) द्विज गोयल ने यह आदेश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें :-

आदेशों के अनुसार उपमंडल पांवटा साहिब के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, प्ले स्कूलों और अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में 10 जुलाई को अवकाश रहेगा। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया गया है।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिक्षण संस्थानों के संस्थानाध्यक्ष तथा प्रशासनिक एवं आपातकालीन कार्यों के लिए आवश्यक कर्मचारी सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार उपलब्ध रहेंगे।

ये भी  पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें