Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में 3 नए जज फाइनल, SC कोलेजियम ने इन नामों को दी मंजूरी

HP High Court

HP High Court

हिमाचल डेस्कः हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने प्रदेश के तीन जिला न्यायिक अधिकारियों के नाम हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद के लिए मंजूर कर दिए हैं।

कॉलेजियम ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश कांगड़ा चिराग भानु सिंह, हिमाचल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल भूपेश शर्मा और जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर योगेश जसवाल को हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की सिफारिश की है।

इन नामों की सिफारिश पहले हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने की थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने विस्तृत विचार-विमर्श कर तीनों अधिकारियों को हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद के लिए उपयुक्त पाया।

अब इन नियुक्तियों पर अंतिम मुहर के लिए केंद्र सरकार की ओर से ‘वॉरंट ऑफ अपॉइंटमेंट’ जारी होना बाकी है। इसके बाद तीनों अधिकारी हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

Exit mobile version