Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल सरकार दे रही हाईकोर्ट में नौकरी पाने का मौका, निकलीं 187 भर्तियां, जानें नियम

November 30, 2024

हिमाचल सरकार दे रही हाईकोर्ट में नौकरी पाने का मौका, निकलीं 187 भर्तियां, जानें नियम

Himachal HighCourt : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में विभिन्न श्रेणियों के 187 पद भरे जा रहे हैं। जिसके लिए 30 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर तय की गई है।

ऐसे में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवा तय की गई अवधि तक आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए इस संबंध में अभ्यर्थी अधिसूचना को भी देख सकते हैं। आवेदन के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। जिसमें अनारक्षित और इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन वर्ग में आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 45 के बीच होनी चाहिए।

इसी तरह से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग में आवेदनकर्ता की आयु 18 से 50 के बीच तय की गई है। इसके अलावा सरकारी नौकरी में सेवारत वर्ग में आवेदनकर्ता की आयु 18 से 50 निर्धारित की गई है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों के कुल 187 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें सबसे अधिक क्लर्क के 63 पद भरे जाएंगे। जिसमें 49 पद नियमित और 14 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे।

इसी तरह से स्टेनोग्राफर के कुल 52 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें 22 पद रेगुलर और 30 पद अनुबंध पर भरे जाएंगे। इसके अलावा के ड्राइवर के कुल छह पद रेगुलर तौर पर भरे जाने हैं। वहीं, 66 पद प्यून के भरे जाएंगे। इसमें 64 पद रेगुलर और दो पद डेली वेजेस पर भरे जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें