Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बर्फबारी के बाद शीतलहर की चपेट में हिमाचल, माइनस में 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान

December 11, 2024

बर्फबारी के बाद शीतलहर की चपेट में हिमाचल, माइनस में 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान

शिमला : हिमाचल के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी के बाद समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। सूबे के 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। चार स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 दिसंबर को लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर सहित कांगड़ा जिले की ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

अन्य सभी भागों में 16 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वहीं भाखड़ा बांध (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्र और बल्ह घाटी (मंडी) के कई हिस्सों में 10 से 12 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकांश स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और कुछ स्थानों पर यह सामान्य से काफी नीचे रहा। इसी तरह अधिकतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

कुछ स्टेशनों पर सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। 12 दिसंबर तक राज्य के मध्य और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में कहींकहीं जमीनी पाला पड़ने की संभावना है। मनाली व केलांग के बीच सड़क में बर्फ जमने से अभी अटल टनल रोहतांग की ओर केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही भेजा जा रहा है। अन्य वाहनों को पुलिस सोलंगनाला से आगे नहीं भेजा जा रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें