
शिमला: हिमाचल प्रदेश कबड्डी टीम ने लगाया महाराष्ट्र के निर्णायक मंडल पर पक्षपात का आरोप लगाएं हैं। महाराष्ट्र के अमरावती में 68वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स ( गल्र्स एंड ब्वॉयज) चल रही है। हिमाचल की टीम ने आरोप लगाया कि एनएसजी के क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबले में निर्णायक मंडल ने गलत तरीके आयोजक स्टेट महाराष्ट्र को 14 से 15 प्वाइंट्स दिए हैं। यह मुकाबला हिमाचल प्रदेश बनाम आयोजक स्टेट महाराष्ट्र के बीच खेला जा रहा था। हिमाचल प्रदेश कबड्डी टीम के हेड कोच सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पूरी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम का अच्छा प्रदर्शन था। हिमाचल प्रदेश ने प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबले एक तरफा जीते थे। जिसके बाद बुधवार को देर शाम हिमाचल प्रदेश का क्वार्टर फ ाइनल मुलाबला आयोजक राज्य महाराष्ट्र के साथ हुआ। इस मुकाबले में पूरा निर्णायक मंडल आयोजक स्टेट महाराष्ट्र से ही सबंध रखता था। हिमाचल प्रदेश की टीम शुरू से ही महाराष्ट्र की टीम पर हावी चल रही थी कि तभी निर्णायक मंडल ने हेरा फेरी करनी शुरू कर दी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...