Himachal Launches Youth Campaign : कुल्लू। सुंदरनगर में ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’ की तैयारियों को लेकर एसडीएम अमर नेगी ने अधिकारियों और खेल संगठनों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आठ खेलों में 15 से 30 वर्ष के युवा दिखाएंगे दमखम, विजेताओं को मिलेगी आकर्षक पुरस्कार राशि।
इनमें 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताएं उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक खिलाड़ियों एवं टीमों के लिए 15 नवंबर तक खेलो हिमाचल पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को आकर्षक पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही अमर नेगी ने बताया कि चिट्टा मुक्त अभियान के तहत 13 नवंबर को मंडी के पड्डल मैदान में वॉकाथॉन का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक बच्चों एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। वॉकाथॉन के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई जाएगी। इसमें आठवीं कक्षा से ऊपर के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना है।

