हिमाचल: संसदीय क्षेत्र की लोकसभा चुनाव बैठक 01अप्रैल, सुबह 10 बजे होगी; पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, कंगना रनौत रहेंगी उपस्थित

भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र की लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बैठक 01.04.2024 को मां भीमाकाली मंदिर सभागार मण्डी में प्रात: 10 बजे होगी।

हिमाचल: भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र की लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बैठक 01.04.2024 को मां भीमाकाली मंदिर सभागार मण्डी में प्रात: 10 बजे होगी। भाजपा प्रदेश पदाधिकारी 2022 के विधायक/प्रत्याशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री,मंडल विस्तारक, मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चो के जिला अध्यक्ष व महामंत्री प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, आईटी सोशल मीडिया विभाग प्रदेश व संसदीय क्षेत्र के संयोजक सह संयोजक, जिला के संयोजक सह संयोजक, नगर पंचायत, नगर परिषद, नगर निगम, बीडीसी व जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष अपेक्षित है। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी, पार्टी अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और पार्टी की संसदीय सीट से प्रत्याशी कंगना रनौत जी भी उपस्थित रहेंगी।

- विज्ञापन -

Latest News