Site icon Dainik Savera Times

मंडी के बल्ह क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: बाईक सवार की ट्रक के नीचे कुचल कर मौत, हादसा कीचड़ में मोटरसाईकिल फिसलने से हुई

Relief from Nautapa in Haryana, know where the weather changed and where hail fell

Relief from Nautapa in Haryana, know where the weather changed and where hail fell

मंडी जिला मंडी के तहत बग्गी-सुंदरनगर सड़क पर 4 नंबर स्टेशन के पास हुआ, जहां एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बुरी तरह कुचला गया। जानकारी के अनुसार एक ट्रक सुंदरनगर से बग्गी की ओर जा रहा था जबकि बग्गी की ओर से एक बाइक सवार सुंदरनगर की ओर जा रहा था।

जब दोनों वाहन 4 नंबर स्टेशन के पास पहुंचे तो अचनाक बाइक सवार ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयनाक था कि ट्रक बाइक चालक को काफी दूरी तक घसीटता हुआ ले गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे में मारे गए बाइक सवार की पहचान इंद्रजीत (38) पुत्र दूनी चंद निवासी घनयाड़ी (गोहर) के रूप में की गई है। इंद्रजीत पंजाब नैशनल बैंक सुंदरनगर में मैटलाइफ इंश्योरैंस के तहत अपनी ड्यूटी दे रहा था। सुबह ड्यूटी पर जाते समय ही रास्ते में उसके साथ ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इंद्रजीत के एक एक साल के दो छोटे बच्चे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों अपने-अपने रास्ते सही जा रहे थे लेकिन सड़क के साथ कीचड़ होने पर बाइक फिसल गई और बाइक सवार ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। जब तक चालक को इस बात का आभास हुआ तब तक युवक के टायर के नीचे आने से चिथडे़ हो गए थे। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने अपने आप ही पुलिस थाना में जाकर सरेंडर कर दिया है।

Exit mobile version