कोटली : मंडी धरमपुर सड़क मार्ग एन एच 000 3 में लागाधार के पास भारी भूस्खलन होने से बंद हो गया है। यह भूस्खलन करीब 4:00 हुआ जिससे यातायात पूर्ण रूप से बंद हो गया है। भूस्खलन इतने बड़े पैमाने पर हुआ की पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं बची है ।सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी मशीनरि साइट पर पहुंच गई है मगर सड़क मार्ग खोलने में 8 से 10 घंटे लगा सकते हैं । धर्मपुर से मंडी आने वाले और मंडी से धर्मपुर की ओर जाने वाले वाहन की रफ्तार थम गई है।
स्थानीय निवासी विद्याधर शर्मा ने बताया कि सड़क की कटिंग ठीक ना होने से यहां भूस्खलन हो रहा है। अभी तो बरसात आई ही नहीं तथा खिली धूप में जमीन दरक कर भूस्खलन का रूप ले रही है। सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी ने बताया कि साइट पर मशीनरी भेज दी गई है तथा सड़क मार्ग जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा। गनीमत यह रही कि जब यह भूस्खलन हुआ उस समय कोई भी वाहन वहां से नहीं गुजरा अन्यथा बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

