Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal: 15 जून को शपथ लेंगे नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान, इस दिन होगी पंचायतों की पहली बैठक

June 6, 2026

Himachal: 15 जून को शपथ लेंगे नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान, इस दिन होगी पंचायतों की पहली बैठक

हिमाचल डेस्क: प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए राज्य सरकार ने शपथ ग्रहण समारोह और पंचायतों की पहली बैठकों का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। पंचायती राज विभाग द्वारा शनिवार को जारी दो अलग-अलग अधिसूचनाओं के अनुसार जिला स्तर पर नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 15 जून को आयोजित किया जाएगा, जबकि नवगठित पंचायतों की पहली बैठक 27 जून को होगी।

ये भी पढ़ें :-

इन बैठकों में पंचायत प्रधान संबंधित पंचायतों के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। साथ ही पंचायत की कार्यप्रणाली तथा आगामी विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी। विभाग ने शपथ ग्रहण समारोहों के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी करते हुए मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा जिले में नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को शपथ दिलाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया चंबा में, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना में तथा पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह मंडी जिले में शपथ ग्रहण समारोह का नेतृत्व करेंगे।

इसी प्रकार शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को शिमला, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल को सोलन, कृषि मंत्री चंद्र कुमार को कुल्लू और लाहौल-स्पीति, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को सिरमौर, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को किन्नौर तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री यादवेंद्र गोमा को हमीरपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य जिलों के लिए भी संबंधित मंत्रियों और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को दायित्व सौंपे गए हैं। हालांकि जारी सूची में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का नाम शामिल नहीं है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें