हिमाचल डेस्कः हिमाचल प्रदेश के एम्स बिलासपुर ने संस्थान में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए 58 पदों को भरने की घोषणा की है। इसको लेकर 5 दिसंबर को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित कर रहा है।
बताया जा रहा है कि इन पदों पर भर्ती के बाद एम्स की ओपीडी, आपातकालीन और इनडोर सेवाओं में सुधार आने की उम्मीद है, जिससे प्रदेश के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। एम्स के कई विभाग लंबे समय से विशेषज्ञों की कमी का सामना कर रहे हैं।
इन पदों पर निकारी भर्ती
एनेस्थीसिया, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, रेडियोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, ट्रॉमा एंड इमरजेंसी, न्यूक्लियर मेडिसिन, सर्जिकल ऑनकोलॉजी, मेडिकल ऑनकोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी, न्यूनेटलॉजी, ऑप्थल्मोलॉजी, साइकिएट्री सहित 30 से अधिक विभागों में नियुक्तियां करेगा।
शुरुआत में डॉक्टरों 6 माह के लिए होगीः एम्स प्रबंधन
एम्स प्रबंधन ने कहा कि चयनित डॉक्टरों की शुरुआती नियुक्ति 6 माह के लिए होगी। संस्थान की आवश्यकताओं के आधार पर कार्यकाल को 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इन डॉक्टरों की नियुक्ति से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

