Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal News: नशीली दवाइयों और कैश मामले में आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया

December 21, 2025

Himachal News: नशीली दवाइयों और कैश मामले में आरोपी को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया

हिमाचल डेस्क : अम्ब में पुलिस ने नशीली एवं प्रतिबंधित दवाइयों के साथ भारी मात्रा में नकदी बरामद करने के बाद आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस, ड्रग इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अम्ब स्थित एक मेडिकल स्टोर और उसके पीछे बने आरोपी के घर पर छापेमारी की।

मेडिकल स्टोर की तलाशी में कोई प्रतिबंधित दवा नहीं मिली, लेकिन आरोपी के घर से 100 मिलीग्राम की 2330 ट्रामाडोल गोलियां (233 ग्राम) बरामद हुईं। इसके अलावा, आरोपी के घर से लगभग 24.35 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए। आरोपी नकदी के स्रोत और दवाइयों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि बरामद दवाइयां प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की श्रेणी में आती हैं। पुलिस ने सभी दवाइयों, नकदी और अन्य संबंधित सबूतों को सील कर कब्जे में ले लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी ने कहा कि रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि नशीली दवाइयां कहां से लाई गई थीं, इन्हें किन लोगों तक सप्लाई किया जा रहा था और इस अवैध नेटवर्क में अन्य कौन शामिल हैं। इसके अलावा, वित्तीय लेन-देन और अन्य अहम कड़ियों की भी पड़ताल की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें