Site icon Dainik Savera Times

Himachal News: परमाणू में युवक को बेहरमी से पीटा, 5 युवकों ने पाइपों से किया हमला, VIDEO VIRAL

Parwanoo beaten Video Viral

Parwanoo beaten Video Viral

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पांच युवकों ने एक युवक पर लोहे की पाइपों और अन्य हथियारों से बेरहमी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सवारियां छोड़ने के बाद हुआ हमला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीरवार को पंकु निवासी टकसाल, परवाणू ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि बुधवार, 7 जनवरी को वह अपने साथी ईशान के साथ गाड़ी में सवारियां लेकर कालका से आयशर गेट, परवाणू तक आए थे। सवारियां उतारने के बाद दोनों परवाणू-कसौली चौक स्थित मॉल के सामने एक दुकान पर फोन लेने के लिए रुके थे।

लोहे की पाइपों से बेरहमी से पिटाई

जब दोनों कसौली चौक की ओर बढ़ रहे थे, तभी पीछे से पिंकी और निखिल चौरसिया अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और ईशान पर अचानक हमला कर दिया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पांच युवकों ने ईशान को घेरकर लोहे की पाइपों और अन्य हथियारों से बेरहमी से पीटा।

ये भी देखें :- देवभूमि हिमाचल में चमत्कार, 6 साल पुरानी मन्नत पूरी

युवक की हालत गंभीर

हमले में ईशान को गंभीर चोटें आई हैं। पहले उसे परवाणू स्थित ईएसआई अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

इन धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 191(2), 191(3) और 190 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

एसपी का बयान

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें :- खिलौने बेच रहे पिता के पैर पकड़कर सो गया मासूम, वीडियो देख नम हुई हर किसी की आंख

 

Exit mobile version