Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Panchayat Election: दोपहर तक 63.20 प्रतिशत मतदान, CM सुक्खू की माता ने दिया वोट

May 30, 2026

Himachal Panchayat Election: दोपहर तक 63.20 प्रतिशत मतदान, CM सुक्खू की माता ने दिया वोट

हिमाचल डेस्कः प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के मतदान में वर्षा के बीच बीते दो चरणों की अपेक्षा ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। अंतिम चरण के तहत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहे: सुबह 9:00 बजे तक 19.61%, 11:00 बजे तक 41.70% और दोपहर 1:00 बजे तक 63.20%।

जिलावार मतदान प्रतिशत:

बिलासपुर: 60.98%

चंबा: 59.99%

हमीरपुर: 63.16%

कांगड़ा: 60.62%

किन्नौर: 64.19%

कुल्लू: 62.90%

लाहौल-स्पीति: 60.75%

मंडी: 61.87%

शिमला: 65.90%

सिरमौर: 71.91%

सोलन: 66.23%

ऊना: 64.00%

प्रदेश की 1,189 पंचायतों के 6,615 वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। आंकड़ों के अनुसार कुल 15,39,161 पंजीकृत मतदाताओं में से 9,70,391 मतदाताओं ने अब तक वोट डाले हैं।

राजनीतिक हस्तियों का मतदान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने विजयपुर पंचायत में अपने परिवार के साथ मतदान किया। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की 86 वर्षीय माता ब्रिकु देवी ने मुरहाग पंचायत में वोट डाला। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में सराज की मुरहाग पंचायत के आहुण बूथ पर मतदान किया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की 88 वर्षीय माता संसार देई ने ग्राम पंचायत अमलैहड़ के भवड़ां मतदान केंद्र पर मतदान किया। यह बूथ “पिंक बूथ” के रूप में चिह्नित था, जहां केवल महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनावी पदों और सुरक्षा तैनाती पर रखा गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें