Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 51 ग्राम चिट्टे के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार

September 24, 2025

हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 51 ग्राम चिट्टे के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार

Himachal Police : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए घुमारवीं पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि पुलिस ने बलोह टोल प्लाजा के समीप चैकिंग के दौरान 51 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी घुमारवीं, मदन धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने नशा तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बलोह टोल प्लाजा के पास नाका लगाया था। इसी दौरान भगेड़ से मंडी की ओर जा रही एक संदिग्ध कार को रोका गया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें से एक लिफाफा बरामद हुआ। जांच के दौरान लिफाफे से 51 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया, जो अवैध नशीली पदार्थों की श्रेणी में आता है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है:

सुनील (23 वर्ष)
देवेंद्र (30 वर्ष)
मन दासी (32 वर्ष)

बता दें कि तीनों आरोपी कुल्लू जिले के भुंतर क्षेत्र, डाकघर थेल्ला के निवासी हैं। तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

डीएसपी धीमान ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपियों से कई अहम जानकारियां मिली हैं और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम नशे के सौदागरों पर कड़ी नजर बनाए हुए है और यह कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत लगातार राज्यभर में चैकिंग और तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें