Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन राज्यों के 5 नशा तस्करों को चरस के साथ किया गिरफ्तार

Punjabi woman arrested in America.

Punjabi woman arrested in America.

बिलासपुर: नशे के खिलाफ प्रदेश भर में चल रहे अभियान के तहत घुमारवीं पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त और नाकाबंदी के दौरान तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 361.06 ग्राम चरस बरामद की है। इस दौरान तीन अलग-अलग राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान से संबंध रखने वाले कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बलोह में कांगड़ा का युवक चरस समेत पकड़ा गया

सबसे पहली कार्रवाई बलोह टोल प्लाजा के समीप हुई, जहाँ पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। एक संदिग्ध युवक को रोका गया और तलाशी के दौरान उसके पास से 208.6 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय साहिल ठाकुर, निवासी कलोहा, जिला कांगड़ा (हिमाचल) के रूप में हुई है।

भगेड़ में उत्तराखंड निवासी युवक के पास से 73 ग्राम चरस बरामद

दूसरी कार्रवाई भगेड़ फोरलेन फ्लाईओवर के पास की गई। गश्त पर तैनात पुलिस दल ने एक युवक को पैदल आते देखा, जो पुलिस को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 73 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान मनीष मेहरा (20), निवासी देहरादून (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।

सनौर में राजस्थान के तीन युवकों से मिली 80 ग्राम चरस

तीसरी और बड़ी कामयाबी पुलिस को सनौर में नाकाबंदी के दौरान मिली। राजस्थान नंबर की एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में सवार तीन युवकों की तलाशी के दौरान उनके पास से 80 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिपांशु टिबरा (26), राहुल धुपीया (26) और हेमंत बर्मा (27) के रूप में हुई है, जो सभी झुंझुनू (राजस्थान) के निवासी हैं।

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे नशा तस्करी के पीछे के नेटवर्क को उजागर करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने समाज से अपील की कि युवा वर्ग को नशे से दूर रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

Exit mobile version