सोलन: जिले की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की। यह गिरफ्तारी अश्वनी खड्ड लिंक रोड पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
तलाशी में नशे का सामान और नकदी बरामद
बता दें कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ऑल्टो K10 कार को जांच के लिए रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 14.71 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 6 बोतलें देशी शराब और ₹19,060 नकद मिली। पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
आरोपियों की पहचान
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार (50) निवासी जखेड, कंडाघाट और पारस (26) निवासी अवाहाधार, मंडी के रूप में हुई है।
आपराधिक इतिहास और कानूनी कार्रवाई
प्रारंभिक जांच में पता चला कि सुरेश कुमार का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर पुलिस पर जानलेवा हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने और चोरी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पारस के पिछले रिकॉर्ड की जांच अभी जारी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर सोलन में NDPS अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन को भी अपने कब्जे में लिया है और मुख्य सप्लायर्स तक पहुंचने के लिए पूछताछ कर रही है।
ये भी देखें : ਮੁੱਖਮੰਤਰੀ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ’ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ ਪਿੰਡ ‘ਚੋਂ ਗੁਰੂ ਨਗਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਈ ਬੱਸ
मेष: दिन शुभ रहेगा...