Site icon Dainik Savera Times

जालंधर में होने वाली पुलिस मीट के लिए हिमाचल पुलिस टीम रवाना, SP संदीप धवल ने दी शुभकामनाएं

बिलासपुर हिमाचल (सुभाष ठाकुर) : जालंधर में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया पुलिस मीट 2025 के लिए हिमाचल पुलिस की टीम पूरे जोश और उत्साह के साथ रवाना हो गई है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। 2 मार्च से 6मार्च तक होने वाले इस नेशनल गेम में हिमाचल पुलिस की टीम कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं में भाग लेगी।

खिलाड़ियों के प्रशिक्षण 2 फरवरी से 28 फरवरी तक बिलासपुर में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था, जहां उनकी फिटनेस और खेल कौशल को निखारने पर जोर दिया गया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने जानकारी दी कि सभी खिलाड़ी पूरी मेहनत और लगन से अभ्यास कर चुके हैं और अब मैदान में शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।

हिमाचल पुलिस टीम का लक्ष्य इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का नाम रोशन करना है।टीम को रवाना करने से पहले एसपी संदीप धवल ने खिलाड़ियों से कहा,आप सभी इस प्रतियोगिता में सिर्फ अपनी प्रतिभा ही नहीं, बल्कि हिमाचल पुलिस की खेल भावना और अनुशासन को भी दर्शाएंगे। पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलें और प्रदेश का नाम रोशन करें। हम सब आपकी जीत की कामना करते हैं।

टीम में शामिल खिलाड़ी इस प्रतियोगिता को लेकर बेहद उत्साहित हैं और सभी का कहना है कि वे अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलेंगे और हिमाचल के लिए पदक जीतने का प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें: Mohini Ekadashi 2026: 26 या 27 अप्रैल? इस दिन मनाई जाएगी मोहिनी एकादशी, जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Exit mobile version