Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल पुलिस की नशामुक्ति मुहिम में बड़ी सफलता, चरस और चिट्टा सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

असम राइफल्स ने ड्रग तस्करी मामले में 5 को किया गिरफ्तार

असम राइफल्स ने ड्रग तस्करी मामले में 5 को किया गिरफ्तार

हिमाचल डेस्क: उपमंडल रामपुर में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चली कार्रवाई के दौरान दो अलग-अलग मामलों में पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि दोनों जगह की गई तलाशी में पुलिस टीमों ने चरस और चिट्टा का बड़ा जखीरा बरामद किया, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

पहला मामला चील मोड़ के समीप खेखर इलाके का है, जहां डिटैक्शन सैल रामपुर के मुख्य आरक्षी पीयूष राज के नेतृत्व में टीम ने सड़क किनारे खड़ी एक टैक्सी की जांच की। तलाशी के दौरान गाड़ी में बैठे विजेंद्र सिंह (26) और विशाल (25) के पास से कुल 15.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। दोनों युवक ज्यूरी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने तुरंत इन्हें हिरासत में लेकर थाना कुमारसैन में मामला पंजीकृत किया है।

दूसरी कार्रवाई विशेष सैल शिमला की टीम ने भद्राश क्षेत्र में की। उपनिरीक्षक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में तीन व्यक्तियों डोला राम उर्फ कपिल (34), मुकेश ठाकुर और विपिन कुमार को पकड़ा गया। टीम ने इन तीनों के कब्जे से कुल 3.110 किलोग्राम चरस बरामद की। आरोपियों का संबंध कुल्लू और रामपुर बुशहर के विभिन्न गांवों से है। पुलिस ने सभी तीनों के खिलाफ थाना रामपुर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

डीएसपी रामपुर ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और पुलिस किसी भी कीमत पर नशे के नेटवर्क को पनपने नहीं देगी। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे संयुक्त अभियान तेज किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में नशे की रोकथाम को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Exit mobile version